प्रो.रमन कुमार दवेबने कुलगुरु
रमन कुमार दवे को बनाया कुलगुरु
जोधपुर / राजस्थान के राज्य्पाल हरिभाऊ बागडे ने आदेश जारी कर राजस्थान एवं कुलाधिपति राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर विश्वविद्यालय के अधिनियम, 2012 (यथा संशोधित) की धारा 11(3) व 11 (7) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए खोजबीन समिति की सिफारिश पर राज्य सरकार के परामर्श से प्रो. रमन कुमार दवे निदेशक बी.एम. कॉलेज जोधपुर को कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष या सत्तर वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक इनमें से जो भी पहले हो के लिए राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर का कुलगुरू नियुक्त करता हूँ।यह नियुक्ति सक्षम प्राधिकारी द्वारा सतर्कता अनापत्ति प्रस्तुत करने के अधीन होगी।