बारिश के साथ गिरे ओले
बारिश के साथ गिरे ओले जैसलमेर / जिले के नाचना क्षेत्र में शुक्रवार को वर्षा के साथ ओले गिरे। करीब 20 मिनट तक ओले गिरने के बाद रेगिस्तान में बर्फ की चादर बिछ गई। वहीं जीरा और ईसबगोल की फसलों के नुकसान की भी आशंका है।
शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदल गया और काले घने बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि का दौर शुरू हुआ।कस्बे और आस-पास के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सड़कों पर ओले गिरने से बर्फ की मोटी परत जम गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के पिथोडाई गांव में भी सुबह 15 मिनट तक जमकर बारिश और ओले गिरने से किसानों को नुकसान हुआ हैँ.विशेषकर इसबगोल व जीरे की फसल बर्बाद हुई हैं.