मुख्यमंत्री शर्मा रविवार जोधपुर पहुँचे, ट्रनिमल -2 का  लिया जायजा 

मुख्यमंत्री शर्मा  रविवार जोधपुर पहुँचे, ट्रनिमल -2 का  लिया जायजा 
मुख्यमंत्री शर्मा  रविवार जोधपुर पहुँचे, ट्रनिमल -2 का  लिया जायजा 

मुख्यमंत्री शर्मा जोधपुर पहुँचे, ट्रनिमल -2 का  लिया जायजा 

 जोधपुर / मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को  जोधपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री  शर्मा ने एयरपोर्ट पर ट्रनिमल -, 2 का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधन के लिए उच्च पुलिस अधिकारियों को  व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। कार्यक्रम के दौरान निर्धारित प्रोटोकाल की पालना, समयबद्ध व्यवस्था आदि के  कड़े निर्देश देते हुए एयरपोर्ट पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ज़ो काम हुआ है, वह  पूरे देश के लोगों को  दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जोधपुर की लंबे समय से जो मांग थी कि  जोधपुर में टर्मिनल- 2 बने ज़ो बनकर तैयार हुआ है, उसे देखते हुए लग रहा होगा कि यह सब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही संभव है।

सीएम शर्मा ने कहा कि 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर आएंगे और उसके बाद बालोतरा जाएंगे। इस मौके पर वे राजस्थान के लिए बहुत बड़ी सौगात देने वाले हैं और वो सौगातें कई तरह की है। मैं इतना ही कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान उंचाइयों को छू रहा है।

युवाओं से कहना चाहता हूं कि हमने जो संकल्प पत्र में आपसे वादे किए थे, उसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है।       मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम से लगभग 3 घंटे की देरी से एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सीएम भजनलाल शर्मा बालोतरा के पचपदरा के लिए रवाना हुए।
 
 एयरपोर्ट पोर्ट पर राज्य सभा सांसद  मदन राठौड़, पाली सांसद  पीपी चौधरी, सूरसागर विधायक  देवेंद्र जोशी, ओसियां विधायक  भैराराम सियोल, शेरगढ़ विधायक  बाबू सिंह राठौड़, बिलाड़ा विधायक  अर्जुन लाल गर्ग, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  जसवंत सिंह बिश्नोई,पूर्व राज्यमंत्री प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया, पूर्व महापौर  घनश्याम ओझा,  राजेंद्र पालीवाल, त्रिभुवन सिंह भाटी,  प्रसन्नचंद मेहता,  प्रतिपाल सिंह बालेचा,  महेंद्र मेघवाल, हनुमान सिंह खांगटा, जिला कलक्टर  आलोक रंजन, पुलिस  आयुक्त  शरत कविराज,जेडीए आयुक्त  उत्साह चौधरी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें।