खिदमत-ए-खल्क चैरिटेबल ट्रस्ट, पाली द्वारा “जश्न-ए-कामयाबी 2026” का आयोजन, 102 छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

खिदमत-ए-खल्क चैरिटेबल ट्रस्ट, पाली द्वारा “जश्न-ए-कामयाबी 2026” का आयोजन, 102 छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

खिदमत-ए-खल्क चैरिटेबल ट्रस्ट, पाली द्वारा “जश्न-ए-कामयाबी 2026” का आयोजन, 102 छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

पाली  खिदमत-ए-खल्क चैरिटेबल ट्रस्ट, पाली द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से “जश्न-ए-कामयाबी 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिदमत-ए-खल्क कोचिंग क्लासेस के मेहनती एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भीमराज  भाटी उपस्थित रहे। साथ ही रियाज साहब चुड़ीघर, मासूम भाई अंसारी , आमीन अली रंगरेज, मौलाना इकबाल हसमती, मौलाना इंसाफ ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले कुल 102 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और शिक्षा के महत्व का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


खिदमत-ए-खल्क चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगातार शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में मुर्तजा हसन, मोहम्मद यासीन राॅयल,अनवार आलम,सालिक अख्तर , अमजद अल्फाज़, फरहान शेख, तनवीर आदि का विषेश सहयोग रहा।
 कार्यक्रम का समापन सभी मेहमानों एवं उपस्थित लोगों का आसिफ जोय ने आभार व्यक्त किया मंच का संचालन आमीन गौरी आजाद ने किया ।