हाथों में रेशमा की तस्वीरें लेकर न्याय की मांग पर अड़े ग्रामीण, निजी अस्पताल के बाहर धरना

हाथों में रेशमा की तस्वीरें लेकर न्याय की मांग पर अड़े ग्रामीण, निजी अस्पताल के बाहर धरना

हाथों में रेशमा की तस्वीरें लेकर न्याय की मांग पर अड़े ग्रामीण, निजी अस्पताल के बाहर धरना

The Bhaswar Times 

Report by Ramesh Kumar nimbaj 
निबाज/ब्यावर- जिले के शनिवार दोपहर 3, बजे मिली जानकारी अनुसार निमाज,कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसूता रेशमा की मौत के बाद शनिवार को क्षेत्र में भारी जनाक्रोश देखने को मिला। मृतका के परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण पहले निमाज पुलिस चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के समक्ष मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। इसके बाद ग्रामीण और परिजन जुलूस के रूप में निजी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
धरने के दौरान लोगों के हाथों में मृतका रेशमा की तस्वीरों वाले पोस्टर नजर आए। प्रदर्शनकारी रेशमा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिससे पूरे क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना रहा।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके चलते रेशमा की मौत हुई। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। परिजनों ने कहा कि एक परिवार की खुशियां उजड़ गई हैं और अब उन्हें केवल न्याय की उम्मीद है।
धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने भी परिजनों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की।
स्थिति को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर समझाइश का प्रयास किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजन और ग्रामीण अपनी मांगों पर कायम थे तथा अस्पताल के बाहर धरना जारी था।
निमाज में प्रसूता रेशमा की मौत के विरोध में निजी अस्पताल के बाहर मृतका की तस्वीरें हाथों में लेकर न्याय की मांग करते परिजन एवं समाज के लोग नजर आये।