मेहरानगढ़ में यज्ञ में आज पूर्णाहुति देंगें महाराज गजसिंह
मेहरानगढ़ में यज्ञ में आज पूर्णाहुति देंगें महाराज गजसिंह जोधपुर /मेहरानगढ़ में राजघराने के महाराज गजसिंह आज दुर्गा यज्ञ की पूर्णाहुति करेंगे किले के चामुंडा माता मंदिर में नवरात्रि नवमी को शुक्रवार को प्रातः 11:25 से 12 . 25 बजे के मध्य 26 मार्च की रात्रि अष्टमी को शुरू हुए हवन में वे पूर्णाहुति देंगे ।उम्मेद भवन पैलेस पीआरओ राजेंद्र सिंह लीलियाँ ने बताया कि आज सांय 5 .15 से 6 बजे के मध्य *राज गणगौर की सवारी* शाही लवाजमें के साथ बाड़ी के महलों से फतेहपोल होकर रानीसर पहुंचेगी ।