सवराड़ बायोसा धाम में नवदिवसीय यज्ञ पूर्ण अवती के साथ सम्पन्न
सवराड़ बायोसा धाम में नवदिवसीय यज्ञ पूर्ण अवती के साथ सम्पन्न
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। निकटवर्ती ग्राम सवराड़ में सप्त देवी बायोसा मंदिर सवराड़ पुजारी भोलाराम भोपाजी ने बताया की नवरात्रा अखंड हवन की नवमी पर पूर्ण अवती देकर हवन का समापन किया गया जिसमें पंडित जिग्नेश्वर अहमदाबाद, पंडित सत्यनारायण सवराड़, पंडित नितेश व्यास कंटालिया, पंडित राजाराम,द्वारा हवन आदि की पूजा पाठ कर नवदिवसीय कार्यक्रम को यजमानों द्वारा विधि विधान के साथ पूर्ण अवती के साथ शांति सद्भावना के साथ सप्त देवी बायोसा मंदिर में हवन का समापन किया गया। जिसमें बालाराम, चंपालाल, अमरदीप, प्रशासक ममता महेंद्र कुमार प्रजापत,भंवरलाल माली, मीठालाल दर्जी, दुर्गाराम गुणपाल, गुड्डू मंडार, प्रेम सरगरा, प्रवीण शर्मा, चुन्नीलाल सिरवी आदि पुजारी परिवार व ग्रामीण उपस्थित थे।