मनुष्य जीवन दुर्लभ है इसे प्राणी मात्र की भलाई के लिए लगाना चाहिए : संत पांचाराम महाराज 

मनुष्य जीवन दुर्लभ है इसे प्राणी मात्र की भलाई के लिए लगाना चाहिए : संत पांचाराम महाराज 

मनुष्य जीवन दुर्लभ है इसे प्राणी मात्र की भलाई के लिए लगाना चाहिए : संत पांचाराम महाराज 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। मनुष्य जीवन दुर्लभ है इसे प्राणी मात्र की भलाई के लिए लगाना चाहिए आपके द्वारा किए गए पुण्य कर्म ही आपकी असली कमाई हैं। गुरु के प्रति भक्ति एवं माता पिता के प्रति समर्पण के भावों के साथ साथ अच्छे संस्कार और अपने से बड़ों के प्रति आदर के भाव व्यक्ति की असली पहचान है उक्त उद्गार दरियाव राम स्नेही संत पांचाराम महाराज ने स्थानीय राम कुटिया कृषि मंडी रोड एवं दिल्ली दरवाजा आश्रम व भारत विकास परिषद अध्यक्ष एवं माली समाज नयापुरा चौधरी देवीलाल सांखला के यहा सत्संग प्रवचन के दौरान व्यक्त किए।

इस मौके उनका भव्य बधावना किया गया जिसमें महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगल गीत गा रही थी तथा बालिकाओं द्वारा शानदार डांडिया नृत्य किया गया गुरुदेव पर जेसीबी से जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इस अवसर पर पंकज सांखला,दिनेश, लीला देवी, सपनेश, सोहन लाल, कैलाश तथा चार मौहल्ला माली समाज चौधरी सहित चारण गढवी इन्टरनेशनल फाउंडेशन चैयरमैन अनोपसिंह लखावत, पेन्शनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल,सोजत सेवा मण्डल मंत्री पुष्पतराज मुणोत, अभीनव कला मंच अध्यक्ष व मालियो का बड़ा बास चौधरी गोरधनलाल गेहलोत, सचिव चेतन व्यास, विजय सिंह चौहान, बहादुर सिंह खींची, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, राजेश सांखला, नंद किशोर, दिलीप कुमार, विकास टांक, कानाराम सांखला, पारस मल, जगदीश पाराशर, नरपत सिंह, भोलाराम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।