जालोर में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा
रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ शहर का माहौल
जालोर / रामनवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद से प्रेरित सनातन महोत्सव समिति के तत्वावधान में गुरुवार को तिलक द्वार स्थित भारत माता चौक से शोभायात्रा रवाना हुई। यह यात्रा बागोड़ा रोड पंचायत समिति मुख्य बाजार गांधी चौक सूरज पोल राजेंद्र नगर और अस्पताल चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः भारत माता चौक पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद तिलक द्वार स्थित रामदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।जालोर शहर में रामनवमी के अवसर पर निकली शोभायात्रा में इस बार अनोखे आकर्षण देखने को मिले। एक ओर जहां 7 रथों में संत-महंत विराजमान रहे वहीं 14 ट्रैक्टरों में गणगौर माता भगवान शिव सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां सजाई गईं।
शोभायात्रा के दौरान बाल कलाकार द्वारा मुंह से आग उगलने का प्रदर्शन खास आकर्षण बना रहा। छात्राओं ने भगवा रंग की ड्रेस में डांस किया। युवाओं के 'जय श्रीराम' के जयकारों के बीच यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली और अंत में मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुई।