युवा शक्ति के नाम समर्पित विशेष आयोजन

युवा शक्ति के नाम समर्पित विशेष आयोजन

युवा शक्ति के नाम समर्पित विशेष आयोजन माली समाज भवन में रोजगार उत्सव का आयोजन जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग ने संभाली कमान*

पाली 28 फरवरी। पाली जिला मुख्यालय स्थित माली समाज भवन में शनिवार को युवाओं द्वारा एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनकर विकास और रोजगार के नए अध्याय का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों द्वारा देशभर में 16 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास तथा 21 हजार 800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पाली के माली समाज भवन में किया गया।

कार्यक्रम प्रातः ठीक 10 बजे प्रारंभ हुआ। जिला प्रशासन के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग के नोडल दायित्व अंतर्गत 587 नवचयनित युवाओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर इस ऐतिहासिक अवसर का सहभागी बनाया गया। युवाओं में उत्साह ऊर्जा और गर्व की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी।

*जिला प्रशासन की गरिमामयी उपस्थिति*

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंगसिंह चौहान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग ओमप्रभा, सीएमएचओ डॉ.विकास मारवाल मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दिलीपसिंह चौहान, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग आरसीएचओ डॉ. विजेन्द्रपालसिंह, पाली पंचायत समिति निर्वतमान प्रधान मोहिनी देवी, संयुक्त निदेशक सूचना प्रौधोगिकी राजेश चौधरी, संजय खान, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कपिल उज्ज्वल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंगसिंह चौहान ने स्थानीय नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा उन्हें निष्ठा, ईमानदारी और सेवा-भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल रोजगार प्राप्ति का नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का है।

*वेलकम किट से सम्मान भविष्य के लिए शुभकामनाएँ*

कार्यक्रम के दौरान सभी नव नियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल से युवाओं में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार हुआ। पूरे आयोजन में उत्साह और गर्व का वातावरण बना रहा। यह आयोजन न केवल विकास परियोजनाओं की सौगात का प्रतीक बना, बल्कि युवा शक्ति के सशक्तिकरण और रोजगार के अवसरों के विस्तार का भी संदेश लेकर आया। पाली की धरती पर आज का दिन युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला साबित हुआ।

*युवाओं ने जताया सरकार का आभार*

युवाओं ने सरकार का नवनियुक्ति पर आभार जताया। सीएचओ पद पर नियुक्त हुए योगेष कुमार ने कहा कि सरकार की संकल्प वाली भावना ने आज जिले के 587 युवाओं के परिवार को खुशियां मिली है। इसी प्रकार कई नवनियुक्त कार्मिकों ने नियुक्ति पर सरकार का आभार जताया।

-----