राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन*

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन*

मेरा युवा भारत द्वारा राजकीय आई टी आई पाली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन*

पाली 28 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत पाली द्वारा राजकीय आई टी आई पाली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया।

जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि इस अवसर पर युवाओं को एआई व नवीनतम तकनीकों के साथ सी. वी. रमन के वैज्ञानिक योगदानों की जानकारी दी गई। अनुदेशक नरेश कुमार ने “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को उत्प्रेरित करना” विषय पर युवाओं को संबोधित करते हुए भारतीय महिला वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर आईटीआई प्रभारी अनिल दत्त हर्ष सहित देवेन्द्र सिंह भरत कुमार प्रवीण कुमार मानवेंद्र सिंह महेश कुमार अजय चौधरी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

----------