सोजत के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की काया पलट
सोजत के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की काया पलट
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय के कई शिक्षकों और सीबीईओ कार्यालय के स्टाफ के श्रम दान और आर्थिक सहयोग से सोजत के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की काया पलट हो गयी । जिसमे कार्यालय की साफ सफाई,रंगरोगन और साज सज्जा का कार्य होने के साथ ही आवश्यक सुविधा जैसी प्रिंटर,सीसीटीवी कैमरे और वृक्षारोपण जैसे कार्य भी शामिल है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपतसिंह की पहल और मोहम्मद रफ़ीक़, बगदाराम जांगिड़ एसीबीईओ की प्रेरणा से उक्त कार्य सम्पन्न हुआ। कार्यालय के सभी स्टाफ के सहयोग के साथ खारियानीव के प्रधानाचार्य (वाकपीठ संयोजक)लादूराम, सोजत रोड के पीईईओ चेलाराम वारेसा,धीनावास पीईईओ सुनीता सांदू,सुरायता के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह मीणा, सांडिया से सेवानिवृत्त अध्यापक भानाराम,रूपावास के व्याख्याता राजेश उपाध्याय, गुड़ा राम सिंह से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जानकी लाल अरोड़ा,बोयल के व्याख्याता ओम प्रकाश प्रजापत,ब्लॉक के खेल प्रभारी विक्रम सिंह कोलपुरा का विशेष सहयोग रहा। इतना ही नही सीबीईओ कार्यालय के पास वृक्षारोपण कर वाटिका विकसित करने के लिए पर्यावरण प्रेमी भामाशाह अनोपसिंह लखावत के साथ सोजत की सामाजिक संस्थाओं की भी अहम भूमिका रही है। जिनके सहयोग से वाटिका पुष्पित पल्लवित हो रही है,इसके लिए शारीरिक शिक्षक विक्रम सिंह समय निकाल कर सुबह शाम उनकी देखभाल बखूबी निभा रहे है। कार्यालय के सरदार सिंह,प्रकाश सिद्धावत, राजकुमारी भटनागर, मेवा सिंह,देवाशीष,नेमीचंद,आत्मराम, अभिमन्यु, अजित सिंह, विकास प्रजापत,मनीष टाक,मानाराम,नेमाराम, रमेश कुमार,मनोज शर्मा,नरपत राज,विजय गहलोत,दिलीप सांखला का साज सज्जा में विशेष सहयोग रहा। आगामी दिनों में वाटिका में सघन वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
