उपखंड अधिकारी ने की पानी की निर्बाध आपूर्ति के संबंध में विस्तृत चर्चा 

उपखंड अधिकारी ने की पानी की निर्बाध आपूर्ति के संबंध में विस्तृत चर्चा 

उपखंड अधिकारी ने की पानी की निर्बाध आपूर्ति के संबंध में विस्तृत चर्चा 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। उपखंड में पानी की निर्बाध आपूर्ति के संबंध में आज अधिशासी अधिकारी जलदाय विभाग सोजत के साथ में उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्र में जल आपूर्ति और जेजेएम व अन्य प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई और उसमें सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए गए। साथ ही सोजत सिटी में स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया गया और पानी की गुणवत्ता को सही रखने बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रामेलाव तालाब का भी निरीक्षण किया गया। जल संरक्षण के संबंध इस तालाब का किस प्रकार से इस्तेमाल किया जा सकता है, इस सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।