शिक्षक समाज का सच्चा पथ प्रदर्शक होता है : अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी

शिक्षक समाज का सच्चा पथ प्रदर्शक होता है : अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी

शिक्षक उस दीपक के समान हैं जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करता है : लक्ष्मीनारायण दवे

शिक्षक समाज का सच्चा पथ प्रदर्शक होता है : अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी

अध्यापिका श्रीमती अनीता दवे की सेवानिवृत्त पर सम्मान समारोह आयोजित 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। शिक्षक उस दीपक के समान हैं जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करता है उक्त उद्गार पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत रोड से सेवा निवृत्त होने वाली अध्यापिका श्रीमती अनीता दवे के सम्मान समारोह में व्यक्त किए उन्होंने कहा कि अनीता ने धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण, उर्जावान  कार्य प्रणाली एवं एक बेहतरीन इंसान के रूप में शिक्षा की जो ज्योत  जलाई है, वो सबके लिए प्रेरणा दायक रहेगी वो  एक आदर्श अध्यापिका के साथ-साथ वे एक बेहतरीन इंसान भी है । शिक्षाविद् डॉ. वासुदेव सांखला ने कहा कि एक अनुशासित अध्यापिका के रूप में न केवल अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाया  बल्कि कई महत्वपूर्ण चुनौतियों के समय सही मार्गदर्शन भी किया है। प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना चौहान ने कहा कि विद्यालय परिवार उनके समर्पण एवं त्याग को कभी नहीं भूला पाऐगा। अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने कहा कि शिक्षक समाज का सच्चा पथ प्रदर्शक होता है। अपने उद्बोधन में सेवा निवृत्त होने वाली अध्यापिका अनीता दवे ने कहा कि 31 वर्ष 8 माह के सेवा काल में उन्होंने पूर्ण निष्ठा के साथ शिक्षा जगत को अपनी सेवाएं दी हैं इस दौरान उन्हें सभी का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिला है जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगी ‌।
इस मौके सेवा निवृत अध्यापिका श्रीमती दवे का प्रशस्ति पत्र शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह  सस्नेह भेंट देकर सम्मान किया गया। अध्यापिका श्रीमती अनीता दवे द्वारा विधालय की बालिकाओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इस मौके वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, जुगल किशोर निकुंम, एबीईईओ दिवीतीय मो रफीक,ललित दवे, कार्तिक व्यास, अक्षय व्यास, चेतन व्यास, हितेंद्र व्यास, वाइस प्रिंसीपल, इस्माइल खां,चंद्र शेखर व्यास, प्रभा शर्मा, शांति लाल सैन, आशा लौहार,सीमा व्यास,आशा सिसोदिया, दिनेश, मनीष, राजेन्द्र दवे, सुरेंद्र दवे,चंदन व्यास, रैनव व्यास, धीरेन्द्र, धर्मेंद्र, सुमित, सिमरन, मधु दवे, उषा, जनार्दन दवे, अशोक त्रिवेदी, जितेंद्र, लखन हरीश, प्रशांत दवे, निकिता दवे, विक्रम कुमार, मृगांका सहित बड़ी संख्या में, प्रबुद्ध जन, शिक्षक व जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।