जिला कलेक्टर से बात कर 8 तोल काटे की करवाई व्यवस्था
किसानों के चना खरीद में भारी लापरवाही का आरोप
जिला कलेक्टर से बात कर 8 तोल काटे कि करवाई व्यवस्था
पाली 5 मई पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित अपनी टीम के साथ किसानों के हालत जानने पहुंचे पाली कृषि मंडी
कृषि मंडी पहुंचने पर किसानों ने बताया कि करीब तीन सो टैक्टर पिछले पांच दिनों से खड़े हे माल तौलने के मात्र चार काटे ही उपलब्ध हे इसके अलावा प्रत्येक किसान से माल तौलाई के प्रत्येक कटे पर पंद्रह रुपए की जगह अठारह रुपए किसानों से वसूल किए जा रहे हे इसके अलावा माल छीजत छ सो ग्राम की जगह आठ सो, नो सो ग्राम वसूल किए जाने की अनेक शिकायतें मिली इसके अलावा प्रत्येक किसान से माल तुलाई के पांच सो रुपये वसूल किये जा रहे थे।
इस पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने जिला कलेक्टर एवं कृषि मंडी अधिकारी को बुला कर स्थाई समाधान करवाया ओर किसानों के शीघ्रतीशीघ्र माल तुलाई कराने की मांग की।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, पंचायतराज विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य जोगाराम सोलंकी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा, जिला महासचिव आमीन अली रंगरेज, अनिलसिंह राजपुरोहित सहित कई पदाधिकारी साथ रहे।