प्रधानमंत्री ने मृतक परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद का किया ऐलान
The,Prime,Minister,announced,financial,assistance,2lakh,families,deceased,and,50thousand,injured
प्रधानमंत्री ने मृतक परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद का किया ऐलान
दौसा। सैंथल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे 148 पर पिकअप और कंटेनर में टक्कर हो गई थी। पिकअप में सवार 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई थी वहीं कई लोग घायल हो गए थे। दौसा में हुए इस सड़क हादसे में प्रधानमंत्री ने दुःख जताया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने X पर लिखा.. राजस्थान के दौसा में हुए हादसे में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूँ । जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रूपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रूपए दिए जाएंगे।