बम बोले की गुंज के साथ हुये जलाभिषेक

Jalabhishek,took,place,with,the,sound,Bam,Bole

बम बोले की गुंज के साथ हुये जलाभिषेक
धनावड़ में भजनों पर नाचते गाते जाते कांवड़िए

बम बोले की गुंज के साथ हुये जलाभिषेक 

धनावड़/दौसा। श्रावण मास के पवित्र महीने में कावड़ यात्रा को लेकर भगवान शिव की भक्ति तूफान पर है। धनावड़ गांव में सोमवार को दसवीं कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा संयोजक संतोष सैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह प्रसिद्ध उदयनाथ महाराज‌ थानागाजी अलवर से कावड़ में जल भरकर यात्रा रवाना हुई। वहीं कांवड़ियों का जगह जगह लोगों ने स्वागत किया। भजनों पर नाचते गाते कांवड़िए शिव मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर बबली शर्मा व मनोज शर्मा ने कावड़ की विधि विधान से पूजा व जलाभिषेक कराया। ध्वज का संचालन संजय शर्मा ने किया। इस दौरान नन्दन, रोशन, महेन्द्र, कालु ,सागर, मनीष, पवन, पुरण, धर्मी, राजेन्द्र, तिलोक,चेतन,शंकर,रवि,राजेन्द्र,  रामस्वरूप, रिसी, विनोद, आदि मौजुद रहे।