किशोरी व्यक्तित्व विकास आवासीय शिविर 3 सें 7 जून तक
*किशोरी व्यक्तित्व विकास आवासीय शिविर 3 सें 7 जून तक
जोधपुर / शहर में सृजन किशोरी व्यक्तित्व विकास आवासीय शिविर 3 सें 7 जून तक आयोजित होगा। गीता परिवार जोधपुर शाखा की अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोनी ने बताया कि परम श्रद्धेय राष्ट्रीय संत स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज द्वारा स्थापित 'गीता परिवार' जोधपुर शाखा के तत्वावधान में किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण प्रकल्प ' पांच दिवसीय किशोरी व्यक्तित्व विकास आवासीय शिविर रातानाडा में होगा। अध्य्क्ष श्रीमती सोनी ने बताया कि माहेश्वरी जनोपयोगी भवन रातानाडा में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय इस शिविर में कला एवं कौशल के तहत पेंटिंग एवं रंगोली मंडला आर्ट कॉफी पेंटिंग ज़ेंटेंगल आर्ट रेजिन आर्टसाड़ी ड्रेपिंग, हेयर स्टाइलिंग एवं मेकअप टिप्स नेल आर्ट गिफ्ट बॉक्स मेकिंग गिफ्ट पैकिंग नेपकिन फोल्डिंग आरती थाल सज्जा फायरलेस कुकिंग बिना गैस के स्वादिष्ट व्यंजन *शक्ति एवं स्वास्थ्य* के लिए आत्मरक्षा लाठी-काठी पिरामिड लाफ्टर योगा शारीरिक सुडौलता के सूत्र एक्युप्रेशर व हार्मोन्स संतुलन बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए सनातन संस्कृति: हमारी विरासत संस्कार एवं उत्सवों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण जानो गीता बनो विजेता आधुनिक ज्ञान व साइबर सिक्योरिटी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर विशेष सत्र होगा।
मानसिक शक्ति के लिए आत्मविश्वास वृद्धि क्रोध नियंत्रण एवं एकाग्रता बढ़ाने के उपाय,ध्यान आदि कार्यक्रम होंगे साथ ही _प्रखर एवं ओजस्वी वक्ताओं का मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिविर में डॉ.संजय मालपानी डॉ.निर्मल गहलोत,श्रीमती काजल हिंदुस्थानी,श्रीमती अंजली तापड़िया गौतम खट्टर श्रीमती मीनाक्षी सहरावत श्रीमती किरण लढ्ढा सी ए .भाग्यश्री चांडक श्रीमती सिद्धि जौहरी श्रीमती सोनिया तोषनीवाल डाॅ बीना गोयल,जगदीश शर्मा, श्रीमती उर्मिला तापड़िया एवं अन्य प्रबुद्ध वक्ता मार्गदर्शन करेंगे। गीता परिवार सचिव प्रकाश झंवर ने बताया कि शिविर में 12 वर्ष से 23 वर्ष आयुवर्ग की किशोरी व महिलाए शामिल हो सकेगी। इसके लिए
गूगल पंजीकरण
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfydVrbI2UkMB8x9zZXy52nAoghwXr-STZ-6-QmdVFVCD1hsg/viewform पर किया जा सकेगा। रातानाडा माहेश्वरी भवन आयोजित बैठक में गुरुवार को शिविर की पूर्व तैयारीयों के संबंध में बैठक आयोजित हुई जिसमें विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां व दायित्व सोपे गए। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहें।