केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोधपुर आगमन, मुख्यमंत्री ने की अगवानी*
*केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जोधपुर आगमन, मुख्यमंत्री ने की अगवानी*
जोधपुर। माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को जोधपुर आगमन पर भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर अगवानी की।
एयरफोर्स स्टेशन पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया।
इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पाली सांसद पी.पी. चौधरी, शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया,पूर्व राज्यमंत्री प्रो महेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व राज्य मंत्री मेघराज लोहिया, पूर्व सांसद रामनारायण डूडी, श्री राजेंद्र पालीवाल, श्त्रिभुवन सिंह भाटी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस आयुक्त शरत कविराज सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।