मेहंदी फेक्ट्री में लगी भीषण आग एक की मौत दो हालत गंभीर कई मजदूर झुलसे  

मेहंदी फेक्ट्री में लगी भीषण आग एक की मौत दो हालत गंभीर कई मजदूर झुलसे  

मेहंदी फेक्ट्री में लगी भीषण आग एक की मौत दो हालत गंभीर कई मजदूर झुलसे  

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। स्थानीय चामुंडा माता मंदिर, माइनिंग ऑफिस के पास स्थित इंडो हरब्स मेहंदी फैक्ट्री में शनिवार रात तकरीबन 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा चपेट में आ गया।

घटना के समय अंदर मौजूद दो युक्क गोपाल (31 वर्ष) पुत्र केवलचंद और कानाराम (30 वर्ष) पुत्र भंडाराम, निवासी सोजत आग में गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को सोजत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जोधपुर रेफर किया गया। फैक्ट्री में एक जने का शव मिलने की भी मिली। देर रात फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पानी के टैंकर लगातार मौके पर जुटे रहे और रात 2 बजे तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रहे। आग की तीव्रता के कारण फैक्ट्री के अंदर प्रवेश करना मुश्किल हो रहा था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।

जेसीबी से फैक्ट्री की दीवार तोड़कर रेस्क्यू टीम ने अंदर फंसे लोगों की तलाश के लिए अंदर प्रवेश किया। इस दौरान एक शव बरामद किया गया, जिनको पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिसमें चेयरमैन प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुम, नगर पालिका की टीम, पुलिस प्रशासन मौजूद थे।