भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ पहुँचे पाली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ पहुँचे पाली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ पहुँचे पाली                                    पाली / भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बुधवार को पाली पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नीट का पेपर केरल से लीक होने की बात सामने आ रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारी तय होगी किस लेवल पर गड़बड़ी हुई। कुछ आरोपी गिरफ्तार भी हुए है। इस मामले में राजस्थान का कोई लेना-देना नहीं है। यहां पेपर लीक नहीं हुआ। रही बात विपक्ष की तो उसे इस मामले में बोलने का कोई हक नहीं है।उनके समय 17 बार पेपर लीक हुए। हमने तो तुरंत परीक्षा रद्द की ओर फिर से जल्द परीक्षा हो जाएगी। अभ्यर्थियों को दोबारा फीस नहीं भरनी पड़ेगी और न ही वापस रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। पेपर इस बार दूसरा मिलेगा। केरल से पेपर लीक हुआ वहा भाजपा का शासन नहीं है।

 विपक्ष केवल बेबुनियाद बात कर रहे है। 73 उपचुनाव हुए उसमें से 63 चुनाव जीते है। हमें हार की चिंता नहीं है। विपक्ष को 63 जगह हार मिली। चाहे वह स्थानीय निकाय हो या पंचायत चुनाव। हमने तय किया कि वन स्टेट वन इलेक्शन हो। एक बार चुनाव हो जाए फिर साढ़े चार साल तक कोई चुनाव नहीं होने चाहिए क्योंकि चुनाव में पूरी मशीनरी लग जाती है। ऐसे में काम-काज प्रभावित होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने फिजूलखर्ची नहीं करने की सलाह दी है। शादी में सोना खरीदो स्टॉक में रखने की जरूरत नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने भी अपने समय में सलाह दी थी कि सोना मत खरीदो। प्रधानमंत्री मोदी की सलाह अच्छी हैं । प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपने मंत्रियों को कहा कि गाड़ियों का लवाजमा लेकर मत निकलो ताकि डीजल-पेट्रोल की बचत हो।