जिला कलेक्टर की शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल ’मिशन मानस ’’

जिला कलेक्टर की शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल ’मिशन मानस ’’

जिला कलेक्टर की शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल ’मिशन मानस ’’

पाली, 13 मई। जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी के द्वारा एक नवीन पहल के तहत ’मिशन मानस’ कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को पीएमश्री श्री बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से की।

उन्होंने इस मिशन मानस के पांच सूत्री कार्यक्रम में प्रथम सूत्र प्रभावी प्रार्थना सभा इंग्लिश हिंदी समाचार पठन सामान्य ज्ञान नैतिक शिक्षा और बोधकथा को शामिल किया। द्वितीय सूत्र में प्रत्येक विद्यालय में चतुर्थ शनिवार को नो बैग डे को 60 मिनट मानस सत्र जिसमें पूर्व विद्यार्थी समाज के गणमान्य नागरिक कैरियर सलाहकार मोटिवेटर द्वारा कैरियर गाइडेंस नशामुक्ति मोबाइल की युक्तियुक्त प्रयोग तनाव प्रबंध नैतिक शिक्षा पर विद्यार्थी संवाद किया जाना हैं, तृतीय सूत्र में विद्यालयों में स्पीकिंग इंग्लिश ट्रेनिंग और प्रैक्टिस पर जोर होगा जिसमें प्रत्येक पंचायत स्तर के इंग्लिश लेक्चरर को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। चतुर्थ सूत्र में बालको में लाईब्रेरी से जुड़ाव और पुस्तक पढ़ने की आदत विकास पर जोर होगा पांचवे सूत्र में प्राथमिक कक्षा से सुलेख का अभ्यास और उनके लिए उपयुक्त फर्नीचर की व्यवस्था करवाना है।

आज मिशन मानस कार्यक्रम में बांगड़ स्कूल के विद्यार्थियों से जिला कलेक्टर गोस्वामी द्वारा सीधा संवाद किया गया इसके तहत सकारात्मक व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार आधारित शिक्षा का संवर्धन अध्ययन आदतों और अनुशासन का निर्माण, नशा मुक्ति स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता मोबाइल का विवेकपूर्ण प्रयोग पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर व विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्न

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्न में जैसे आप कलेक्टर कैसे बने आपको इस पद पर पहुंचने में क्या-क्या समस्याएं आई डॉक्टर बनने के लिए किस तरह तैयारी करनी चाहिए नशा मुक्ति कैसे संभव तनाव प्रबंध कैसे करे साथ ही पाली के विकास, सफाई व्यवस्था बाढ़ बचाव के प्रश्नो का भी जबाब दिया।

साथ ही मेहनत और संघर्ष से सफलता हासिल होगी नैतिक विकास और प्रतिदिन प्रार्थना पर जोर दिया हैं एवं विद्यार्थी जीवन में सकारात्मक सोच विकसित हो इसके लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने अपने करियर अपनी परीक्षा तनाव प्रबंध समस्याओं संबंधी प्रश्न पूछे जिनका बड़ी सरलता से जिला कलेक्टर द्वारा जवाब दिया गया। साथ ही जिला कलेक्टर द्वारा पेंशनर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न एन जी ओ से मीटिंग कर उनसे मिशन मानस में सक्रीय भागीदारी की अपील की गयी।  मिशन मानस के जिलास्तरीय प्रभारी सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा पाली प्रवीण चारण उपस्थित रहे, संस्था प्रधान बसंत कुमार परिहार ने जिला कलेक्टर का इस संस्था चयन कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए किया इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।