सवराड़ में कलश यात्रा के साथ चैत्र नवरात्रा स्थापित
सवराड़ में कलश यात्रा के साथ चैत्र नवरात्रा स्थापित
सवराड़ में चैत्र नवरात्रा पर भैंसा माता मंदिर 9 दिवसीय हवन का आयोजन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत रोड़ के समीप सवराड में गांव आराध्य देवी भैंसा माता स्थान पर चैती नवरात्रा पर कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय हवन कार्यक्रम का आयोजन चालू किया गया। जिसमें भामाशाह प्रेम ग्रीन हीना के मालिक चुतराराम गहलोत के सहयोग से नौ दिवसीय कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों द्वारा सुबह महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें कलश के साथ ढोल नगाड़े के साथ महिलाएं मंगल गीत गाती हुई विधि विधान से भैंसा माता मंदिर तक पहुंची वहां पुष्कर से आए पंडित आचार्य विष्णु पाराशर, हर्षवर्धन दाधीच,विनोद शर्मा द्वारा विधि विधान से हवन का कार्यक्रम चालू किया गया जिसमें हवन आहुतियां के साथ नवरात्रा का स्थापना कर नो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन चालू किया गया।

