नव विक्रम संवत पर तिलक लगाकर किया स्वागत
नव विक्रम संवत पर तिलक लगाए जोधपुर /भारतीय हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर नव वर्ष महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने समस्त जोधपुरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। चंदपोल के बाहर किशोर सिंह कच्छवाह, मोहन, सुनील, सहित कई लोगों को तिलक लगाए. शुभकामनाएं दीं
कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों का तिलक, मौली बांधकर एवं गुड़ खिलाकर स्वागत किया गया। साथ ही आर्य समाज द्वारा आयोजित यज्ञ कार्यक्रम में भी समिति के पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
नव वर्ष महोत्सव समिति के महासचिव वरुण धनाडिया ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय हिंदू नव वर्ष हमारे सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह पर्व हमें नई ऊर्जा, सकारात्मकता और समाज में एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी जोधपुरवासियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।