पाली राजस्थान की चांदनी कोलरिया बनी मिस हेरिटेज, प्रदेश का क्या नाम रोशन

पाली राजस्थान की चांदनी कोलरिया बनी मिस हेरिटेज, प्रदेश का क्या नाम रोशन

राजस्थान की चांदनी कोलरिया बनी  मिस हेरिटेज इण्डिया प्रदेश का नाम  किया रोशन द भास्वर टाईम्स News network( निर्मल कुमार बुरासिया)

खिताब जीतने  पर सिखवाल  ब्राह्मण समाज व प्रदेश  भर में खुशी की लहर

पाली -  मिस हेरिटेज इंडिया 2024 प्रतियोगिता मे

विजेता बनी चांदनी कोलरिया सुपुत्री संगीता परमेश्वर कोलरिया   पुणे महाराष्ट्र में रहने वाली चांदनी कोलरिया ने मिस हेरिटेज  इंडिया  विजेता का खिताब जीतकर राजस्थान  एवं सिखवाल ब्राह्मण समाज का नाम रोशन किया है।पुष्कर ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश पांडे पाली ने बताया कि चांदनी कोलरिया ने मिस हेरिटेज इंडिया 2024 का खिताब जीतने पर समूचे राजस्थान प्रदेश सहित समस्त सिखवाल ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है।  यह प्रतियोगिता हर वर्ष अखिल भारतीय  स्तर पर होती हैं और कई राज्यों से इसमें प्रतियोगी भाग लेते हैं । यह प्रतियोगिता भारतीय संस्कृति,सभ्यता  को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष पुणे में मृणाल एंटर्टेंमेंट्स द्वारा आयोजित की जाती हैं। प्रतियोगियों को बहुत सारे राउंड्स में अपनी प्रतिभा का परिचय देना होता है। 

 चांदनी कोलरिया एमए इंग्लिश की छात्रा हैं और इस प्रतियोगिता में इस्कॉन मायापुर मंदिर की थीम को प्रस्तुत किया।  इस पर पाण्डे , भाजपा नेता जगदीश शर्मा कोलर, भंवरलाल, गोरधन लाल,प्रकाश माली, ताराचंद सुथार, गोविंद सुथार, पन्नाराम देवासी,मांगीलाल पंवार, मुरलीधर , जगदीश, बाबुलाल, कैलाश, ओमप्रकाश, अशोक, मनोहर,श्रवण, गोपाल,जामाराम देवासी, कन्हैयालाल बंधवाल,किशोर पंवार ,थानाराम, बंशी लाल माली, सहित समूचे  प्रवासी व कोलर गांव वासियों के  साथ ही समस्त सिखवाल ब्राह्मण समाज ने खुशी जाहिर की है।

चांदनी कोलरिया का परिचय 

गौरतलब है कि चांदनी कोलरिया पाली जिले की देसूरी उपखंड की ग्राम पंचायत मगरतलाव के गांव कोलर की स्थाई निवासी हैं। तथा वर्तमान में यह परिवार पुणे महाराष्ट्र में रहता हैं। चांदनी कोलरिया के पिता परमेश्वर लाल के दादा तत्कालीन मौजीज समाज सेवी रहे स्वर्गीय पूनम चंद नंबरदार के नाम से प्रसिद्ध की पड पौत्री है।