बनाड़ रोड पर निर्माण कार्यों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

बनाड़ रोड पर निर्माण कार्यों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

 बनाड़ रोड पर निर्माण कार्यों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

जोधपुर 29 अप्रैल। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बुधवार को बनाड़ रोड पर निर्माणाधीन आरटीओ नाला और सड़क कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क और नाले के बीच खाली पैच को जल्द भरा जाए तथा क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत प्राथमिकता से की जाए। महादेव नगर से सारण नगर तक बन रही सड़क का कार्य भी तेज गति से जारी है, जिसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कलक्टर ने सालावास रोड पर खराब सड़क की शीघ्र मरम्मत के साथ ही रुडिप जेडीए और पीडब्ल्यूडी को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों के लिए पेयजल, छाया और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए।