जिला प्रभारी मंत्री खर्रा द्वारा सोजत नगर पालिका के शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण
जिला प्रभारी मंत्री खर्रा द्वारा सोजत नगर पालिका के शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण व शहरी सेवा शिविर में आमजन को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अपनी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है । सोजत उपखंड में माननीय स्वायत्त शासन और जिला प्रभारी मंत्री श्री झाबरसिंह खर्रा के द्वारा सोजत नगर पालिका के शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया गया जिसमें सीडीपीओ आलोक शर्मा के द्वारा उन्हें विभाग की योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों का भी पंजीकरण शिविर में ऑनलाइन करवाया गया।

विभाग के द्वारा चलाए जा रहे अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत शिविर में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का आयोजन भी कराया गया जिसमें उपस्थित मंत्री महोदय और अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण व अधिकारियों के द्वारा शिशु के अच्छे स्वास्थ्य व पोषण से संबंधित जानकारियां देकर उनकी गोद भरी गई।
सीडीपीओ आलोक शर्मा ने बताया कि अष्टम पोषण माह छह थीम पर आयोजित किया जा रहा है इसमें मोटापा कम करना, प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा, पुरुषों की भागीदारी, लोकल के लिए वोकल,शिशु एवं बाल आहार प्रथाएं व अभिसरण जैसी प्रमुख थीम शामिल है।
शिविर में विधायक सोजत शोभा चौहान, चेयरमैन मंजू जुगल किशोर निगम पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे, उपखंड अधिकारी मासिंगराम जांगिड़, महिला पर्यवेक्षक आशा बारासा व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।