जिला स्तरीय सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक सम्पन्न
जिला स्तरीय सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक सम्पन्न
पाली /जिला कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जिला स्तरीय सीएलजी व शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।
कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।
सीएलजी सदस्यों से आपसी समन्वय, सहयोग एवं सजगता बनाए रखने का आह्वान किया गया।
सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं से सतर्क रहने एवं तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।आमजन में आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।