सवराड चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का होगा भव्य आयोजन
सवराड चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का होगा भव्य आयोजन
भजन संध्या के साथ बोलिया हुई सम्पन्न
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। निकटवर्ती ग्राम सवराड में सिरवी समाज की ओर से आई माता वडेर की 12 वीं वर्षगांठ व आईजी वाटिका का विमोचन व चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज होगा। पूर्व भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य बोलिया का आयोजन हुआ जिसमें सिरवी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें सिरवी समाज धर्मगुरु दिवान माधोसिंह का आगमन होगा। दिन भर यजमानों द्वारा हवन कार्यक्रम आदि का आयोजन हुआ जिसमें पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के विधि विधान से हवन हुआ जिसमें सिरवी समाज के परिवार द्वारा भाग लिया गया। चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा जिसमें मुख्य शिखर पर ध्वजा, मूर्तियां का स्थापना की जाएगी साथ धर्मगुरु दीवान माधोसिंह का बंधवाना होगा जिसकी सान्निध्य में सभी बोलिया दाता, आए अतिथियों का मान सम्मान का आयोजन होगा।

सोजत रोड थानाधिकारी कमला लोहार ने बताया की सवराड में जितने भी बेरे है वह कैमरा लगवाना चाहिए़ ज्यादा से ज्यादा प्रेरित कर भामाशाह के सहयोग से 60 बेरे में से बाकी बेरे पर कैमरे लगवाना चाहिए़ सभी महिला शक्ति व प्रवासी बंधुओ से अपील की है ज्यादा से ज्यादा सवराड़ में कैमरा लगवाकर पुलिस का सहयोग करना चाहिए़ जिससे चोरियां करने वाले पर रोक लग सके। किसी अनजान व्यक्ति पर संदेह होने पर तुरन्त पुलिस को सूचना देवे। महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए।
