80वें स्वतंत्रता दिवस पर सामाजिक सेवा के लिए ड्राइवर समीर खान सम्मानित
80वें स्वतंत्रता दिवस पर सामाजिक सेवा के लिए ड्राइवर समीर खान सम्मानित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोजत उपखंड स्तर पर आयोजित समारोह में सामाजिक सेवा के उत्कृष्ट कार्य के लिए ड्राइवर समीर खान को सम्मानित किया गया।
उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश और विधायक शोभा चौहान ने समीर खान को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समीर खान पेशे से ड्राइवर हैं। वे पिछले कई वर्षों से सड़क हादसों में घायल लोगों को बिना कोई शुल्क लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों के शव को भी निशुल्क उनके घर तक पहुंचाने में मदद करते हैं। सम्मान मिलने पर समीर खान ने कहा कि वह आगे भी इसी तरह लोगों की मदद करते रहेंगे। उनके इस निस्वार्थ काम को देखकर पूरा सोजत गर्व महसूस कर रहा है।