साइकिल रैली, योग व जुंबा के साथ मनाया फिटनेस संडे
साइकिल रैली, योग व जुंबा के साथ मनाया फिटनेस संडे जोधपुर, 24 मई। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आज राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार “संडे ऑन साइकिल अभियान” के विशेष संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइकिलिंग के साथ योग, ध्यान एवं जुम्बा जैसी स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह राणावत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप-महानिरीक्षक पुलिस देवेंद्र कुमार विश्नोई थे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर एवं गुब्बारे उड़ाकर साइकिल रैली को रवाना किया।
75 कार्मिकों व परिजनों ने लिया रैली में भाग::::
साइकिल रैली में संस्थान के करीब 75 कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। रैली राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र स्थित सुल्तान सिंह स्टेडियम से शुरू होकर बालसमंद होते हुए पुनः प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर संपन्न हुई।
योग, ध्यान व जुम्बा से दिया फिटनेस का संदेश::::
कार्यक्रम के दौरान हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर की प्रोफेसर विमला सरीन एवं अनिरुद्ध ने प्रतिभागियों को ध्यान, प्राणायाम और विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। इसके बाद संस्थान के 200 प्रशिक्षकों और 865 प्रशिक्षुओं सहित कुल 1065 कार्मिकों ने जुम्बा के माध्यम से संगीत के साथ व्यायाम कर फिटनेस का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कर हरियाली बनाए रखने की दिलाई शपथ::::
कार्यक्रम के अंत में संस्थान परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कमांडेंट गोपाल सिंह भाटी ने सभी को संस्थान को हरा-भरा रखने की शपथ दिलाई। वहीं उप पुलिस अधीक्षक निशा भटनागर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक पंकज राज माथुर ने किया। इस अवसर पर संचित निरीक्षक गोविंद सिंह इन्दा, पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हनवंत सिंह राठौड़ सहित संस्थान के सभी कार्मिक मौजूद थे।साइकिल रैली, योग व जुंबा के साथ मनाया फिटनेस संडे जोधपुर, 24 मई। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आज राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार “संडे ऑन साइकिल अभियान” के विशेष संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइकिलिंग के साथ योग, ध्यान एवं जुम्बा जैसी स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह राणावत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप-महानिरीक्षक पुलिस देवेंद्र कुमार विश्नोई थे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर एवं गुब्बारे उड़ाकर साइकिल रैली को रवाना किया।
75 कार्मिकों व परिजनों ने लिया रैली में भाग::::
साइकिल रैली में संस्थान के करीब 75 कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। रैली राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र स्थित सुल्तान सिंह स्टेडियम से शुरू होकर बालसमंद होते हुए पुनः प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर संपन्न हुई।
योग, ध्यान व जुम्बा से दिया फिटनेस का संदेश::::
कार्यक्रम के दौरान हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर की प्रोफेसर विमला सरीन एवं अनिरुद्ध ने प्रतिभागियों को ध्यान, प्राणायाम और विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। इसके बाद संस्थान के 200 प्रशिक्षकों और 865 प्रशिक्षुओं सहित कुल 1065 कार्मिकों ने जुम्बा के माध्यम से संगीत के साथ व्यायाम कर फिटनेस का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कर हरियाली बनाए रखने की दिलाई शपथ::::
कार्यक्रम के अंत में संस्थान परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कमांडेंट गोपाल सिंह भाटी ने सभी को संस्थान को हरा-भरा रखने की शपथ दिलाई। वहीं उप पुलिस अधीक्षक निशा भटनागर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक पंकज राज माथुर ने किया। इस अवसर पर संचित निरीक्षक गोविंद सिंह इन्दा, पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हनवंत सिंह राठौड़ सहित संस्थान के सभी कार्मिक मौजूद थे।