किसानों से एप के माध्यम से फसल की गिरदावरी करने की अपील

किसानों से एप के माध्यम से फसल की गिरदावरी करने की अपील

किसानों से एप के माध्यम से फसल की गिरदावरी करने की अपील

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। सोजत तहसीलदार डॉ. दिलीपसिंह ने तहसील के समस्त किसानों से किसान गिरदावरी ऐप से फसल की गिरदावरी करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने किसानों को सशक्त बनाने और प्रकिया मे पारदर्शिता लाने के लिए ऐप के माध्यम से अपने खेतों में फसल की गिरदावरी करने की सुविधा दी है, जिससे किसान मोबाइल से ही अपनी फसल की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इससे पटवारी पर निर्भरता कम होगी और इस डिजिटल प्रकिया से फसल बीमा व अन्य सरकारी लाभआसानी से मिल सकेंगे।आपको बता दें कि किसानों के लिए गिरदावरी ऐप, विशेषकर राजस्थान सरकार द्वारा लॉन्च किया गया, एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो किसानों को अपने खेत में बोई गई फसलों की जानकारी खुद दर्ज करने की सुविधा देता है, जिससे पटवारी पर निर्भरता कम होती है और वे आत्मनिर्भर बनते हैं, यह ऐप फसल की किस्म, क्षेत्र, सिंचाई का विवरण और फसल की फोटो अपलोड करने की सुविधा देता है, यह फसल बीमा और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है।