रामनवमीं की शोभायात्रा का दिया निमंत्रण
रामनवमीं की शोभायात्रा का दिया निमंत्रण
पाली /हिन्दू महोत्सव समिति व विश्व हिंदू परिषद के तत्वधान में निकलने वाली रामनवमी शोभा यात्रा की पूर्व संध्या पर हिन्दू महोत्सव समिति विहिप के कार्यकर्ताओं के द्वारा शोभायात्रा मार्ग में आने वाले समस्त रहवासियों व व्यापारी बंधुओं को शोभायात्रा निमंत्रण दिया
जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए है शोभायात्रा के निमंत्रण हेतु सभी कार्यकर्ता रघुनाथ जी मंदिर से शोभा यात्रा के पूरे मार्ग में ढोल नगाड़े के साथ सभी रहवासियों व व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने हेतु आमंत्रण व पिले चावल दिये ।
रामनवमी शोभायात्रा में पाली शहर के संगठन की ओर से 100 से अधिक जाकिया शोभायात्रा में रहेगी साथ ही डीजे बैंड घोष घेर दल अखाड़े घोड़े रथ भी शोभायात्रा में शामिल होंगे ।
*रामनवमी शोभायात्रा प्राप्त 10:00 बजे रघुनाथ जी के मंदिर से प्रारंभ होगी शोभायात्रा निम्न मार्ग से होती हुई निकलेगी- रघुनाथजी के मन्दिर पानी दरवाजा से प्रारम्भ-चेतना होटल- पल्लीवालों का बास- गणेश चौक-सराफा बाजार-उदयपुरिया बाजार-गांछो का बास-राणा प्रताप चौक-पुरानी सब्जी मण्डी-धानमण्डी-पटवा बाजार-उदयपुरिया बाजार-सर्राफा बाजार-फतेहपुरिया बाजार होते हुए पुनः रघुनाथ जी मन्दिर पहुँच कर सम्पन्न होगी ।*
रामनवमी शोभा यात्रा के संचालन हेतु 100 कार्यकर्ताओ की टीम बनी हुई है जो रामनवमी शोभायात्रा का संचालन करेगी ।
रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी में सीताराम जोशी सोहन सिंह भंवरलाल गुगुरिया कमल किशोर गोयल परमेश्वर जोशी किशन प्रजापत प्रांत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी रँगलाल जाट नरेंद्र माछर हेमन्त जोशी गोरधन जोशी विनीता तनवानी सन्तोष वैष्णव रेखा सोलंकी भीमराज चौधरी अनिल चौहान हरीश पांडे रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी में लगे हुए है