कैबिनेट मंत्री गुरुवार को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे’’

कैबिनेट मंत्री गुरुवार को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे’’

कैबिनेट मंत्री गुरुवार को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे’’

पाली 25 मार्च । पशुपालन डेयरी गोपालन एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 26 मार्च को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 26 मार्च को प्रातः 09ः00 बजे सुमेरपुर पहुचेंगे। तथा वहां कुमावत सेवा संस्थान सुमेरपुर द्वारा आयोजित रामनवमी महोत्सव में शामिल होगें। तथा प्रातः 09ः30 बजे सुमेरपुर से रवाना होकर प्रातः 11ः00 बजे शिकारपुरा पहुचेंगे। जहां वे राजाराम जी महाराज के 144 वें जन्मोत्सव व रामनवमी कार्यक्रम में शामिल होगे। तथा 03ः00 बजे शिकारपुरा से रवाना होकर 04ः00 बजे बम्बोलाई पहुचेंगे। जहां वे चामुण्डा माता मंदिर मेला कार्यक्रम में शामिल होगे। तथा वे शाम 05ः00 बजे पाली से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेगे।

------------------------------