सिरवी समाज द्वारा कलश यात्रा व अखंड ज्योत निकाली
सवराड़ में श्री आईजी वाटिका गेट का शुभारंभ व चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा चालू
सिरवी समाज द्वारा कलश यात्रा व अखंड ज्योत निकाली
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत रोड़ के समीप सवराड में सिरवी समाज द्वारा श्री आई जी वाटिका के मुख्य द्वारा व आई जी वाटिका व चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर महादेव मंदिर से कलश यात्रा लेकर ढोल नगाड़े, महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चारभुजा मंदिर व आई माता वडेर पहुंची वहां से अखंड ज्योत लेकर ढोल नगाड़े के साथ गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री आईजी वाटिका बस स्टैंड पर पहुंची वहां पर सिरवी समाज पंचों के द्वारा मुख्य द्वार का विधि विधान से पंडित मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर मुख्य गेट का उद्घाटन किया। फिर हवन के साथ यजमानों द्वारा हवन करवाया गया जिसमें पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण द्वारा आहुतियां दी गई भक्ति मय शुद्ध वातावरण किया गया। साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज किया। शाम को भजन संध्या कार्यक्रम व बोलिया का आयोजन होगा। जिसमें समस्त सिरवी समाज द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया जा रहा है।