राजस्थान पटवार संघ ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, गिरदावरी कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

राजस्थान पटवार संघ ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, गिरदावरी कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

राजस्थान पटवार संघ ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, गिरदावरी कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। राजस्थान पटवार संघ ने सोमवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी लंबित मांगों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। 

संघ का आरोप है कि सरकार और राजस्व मंडल द्वारा जारी आदेशों के बावजूद पटवारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। ज्ञापन में गिरदावरी ऐप में सुधार, वेतनमान लेवल-10, पद सृजन, भत्तों में वृद्धि और पटवार मंडलों में संसाधन उपलब्ध कराने की 7 प्रमुख मांगे रखी गईं।

संघ ने चेतावनी दी कि यदि 29 अगस्त 2026 तक मांगे नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में डीसीएलएस गस्त गिरदावरी कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन की प्रति राजस्व मंडल अध्यक्ष, राजस्व मंत्री और निबंधक को भी भेजी गई है। इस अवसर पर योगेश पंवार, जगदीश जाट, भंवर सिंह, संजय मेवाड़ा, किशन लाल मंजु मीणा, भीमराज कुमावत, उर्वशी सैनी, हुकुम सिंह, दुर्गेश गहलोत, घनश्याम आदि कई पटवारी उपस्थित थे।