सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर स्थानीय पेंशनरों में खुशी मोयल के 80 प्लस क्लब में शामिल होने पर किया बहुमान
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर स्थानीय पेंशनरों में खुशी
मोयल के 80 प्लस क्लब में शामिल होने पर किया बहुमान
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर स्थानीय पेंशनर समाज भवन में पेंशनर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में जानकारी देते हुए पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने बताया कि माननीय न्यायालय के विद्वान न्यायाधीश ने पेंशनरों के पक्ष में जो सम्मानजनक फैसला सुनाया उसके लिए सभी पेंशनर्स के चेहरे पर खुशियां लौटी है । सचिव रामस्वरूप भटनागर ने बताया कि संसद में जो विधेयक लाया गया था उस पर माननीय न्यायाधीश के फैसले के बाद अब पेंशनर्स को कर्मचारियों को मिलने वाले सभी लाभ भत्ते देय होगे । चेतन व्यास ने बताया कि माननीय न्यायालय के फैसले से पेंशनर्स का आत्म सम्मान लौटा है कोर्ट ने अपने फैसले में यह कहा है कि पेंशनर्स को देय लाभ उनके जीवन के काफी वर्षों की सेवा का प्रतिफल है । पूर्व खेल अधिकारी पेंशनर सत्तु सिंह भाटी ने भी इस फैसले का स्वागत किया ।

इस मौके पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल के 80 प्लस क्लब में शामिल होने पर उनका मुंह मीठा करवा कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर फौजी अशोक सेन शंकर लाल पारीक, डॉ रशीद गौरी, भंवर सिंह मोहम्मद यासीन खरादी, जुगल किशोर दवे, ईश्वरदास पुरूषवाणी आदि उपस्थित थे।