जल संरक्षण में मीडिया की अहम भूमिका - कुमावत

जल संरक्षण में मीडिया की अहम भूमिका - कुमावत

कैबिनेट मंत्री कुमावत ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी,जल संरक्षण में मीडीया की अहम् भूमिका - कैबिनेट मंत्री कुमावत’*

कैबिनेट मंत्री कुमावत ने पत्रकार वार्ता में जल संरक्षण सद्पयोग के बारे में जागरूक कर 5 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी मीडीया को दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप जल संरक्षण की थीम पर यह व्यापक अभियान शुरू किया गया है। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान को धरातल पर लागू करवाने और आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने कहा कि परम्परागत जल स्त्रोत को पूर्णजीवित कर जल संग्रहण बढ़ाया जाएगा। कुओ, तालाबों, नाड़ी, एनिकट नए बनाने के साथ पुराने जल संग्रहण के कार्यों को सुधारा जाएगा।उन्होंने अपील की कि मीडिया इस अभियान के संदेश को जन-जन तक ले जा सकती है ,ताकि लोग इससे जुड़ सकें। उन्होंने विगत वर्ष हुए रिकॉर्ड पौधारोपण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ पर्यावरण, सुरक्षित धरोहर और समृद्ध संस्कृति सौंप कर जाएं। इसके लिए प्रकृति का संरक्षण और व्यापक पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होने इसे जन जन का अभियान बनाने का आहा्न किया इसमें सभी की भागीदारी हो।

इस अवसर पर प्रभारी सचिव पी रमेश, जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलटर डॉ बजरंग सिंह, सीईओं मुकेश चौधरी, एसीईओ महेन्द्र मेहता,आदि मौजूद रहें।