सड़क सुरक्षा के लिए पुरोहित का किया सम्मान
किशोरी व्यक्तित्व शिविर प्रबंधन समितियों की हुई संयुक्त बैठक, सड़क सुरक्षा के लिए पुरोहित का किया सम्मान
जोधपुर / शहर के रातानाड़ा माहेश्वरी जनपयोगी भवन में सृजन किशोरी व्यक्तित्व विकास आवासीय शिविर 3 सें 7 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए 19 समितियों की संयुक्त बैठक आज सोमवार को माहेश्वरी भवन हाल में हुई। जिसमें सभी समितियों के कार्यों के बारे में बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक जानकारी दी गईं। गीता परिवार अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोनी ने बैठक में बताया कि किशोरियों के पांच दिवसीय शिविर में आवासीय में भाग ले रही किशोरियों का पूरा ध्यान रखना हैं हमारे ऊपर विश्वास कर बच्चियों को अभिभावक सुपुर्द कर रहें हैं। इसको ध्यान में रखते हुए उनकी आवासीय व्यवस्था व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना होगा।उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय केम्प में लगभग 210 किशोरिया हिस्सा लेगी जिनके ठहरने व्यवस्था माहेश्वरी समाज भवन में होगी। ग्रुप वाइज लड़कियो को कमरों का आवटन किया जा रहा हैं। उन्होंने गीता परिवार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जिला माहेश्वरी महिला मंडल का सहयोग मिल रहा हैं। महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम भूतडा ने भोजन व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि कूपन व्यवस्था की गईं ज़ो अपने साथ रखना होगा उन्होंने बताया कि केम्प में प्रति दिन आमंत्रित विषय विशेषज्ञ किशोरियों के व्यक्तित्व विकास के संबंध में जानकारी देंगे। बैठक चंद्र प्रकाश झंवर, बबीत राठी,
सतोष, शीतल सौलकी, बंग, डॉ प्रतिभा तिवारी,संतोष शर्मा, कांता राजेंद्र पूँगलिया, सुरेश परिहार,पूजा राठी आदि मौजूद रहें। इस मौके पर सड़क सुरक्षा में बेहतर योगदान के लिए सुनील पुरोहित को जन जागृति भूषण सम्मान दिया गया।मंजू सोनी चन्ड प्रकाश जी झवर नीलम भूतड़ा मधु पुगलिया,महिपाल सिंह शेखावत मीना साबू कपिल पसारी.,गोरी अरोड़ा, सोर इंग्र
दीपा खेतावंत, अरुणा राठी डा. पुष्पा सारड़ा राखीगणा,सरिता अरोड़ा, शिव कैलाश शर्मा यशपाल अरोड़ा शीतल प्रवीण डागा, राफेर पुगलिया,श्याम भूतड़ा दिनेश सोनीप्रदीप जंवर सेतोप शर्मा सीमा राठी, बबीता रानी, जीता सोनी,संजु राठी,कांता जाजू मौजूद रही।