मेधावी छात्रा कृष्णा चौहान ने प्राप्त किए विज्ञान संकाय में 97.20 प्रतिशत अंक 

मेधावी छात्रा कृष्णा चौहान ने प्राप्त किए विज्ञान संकाय में 97.20 प्रतिशत अंक 

मेधावी छात्रा कृष्णा चौहान ने प्राप्त किए विज्ञान संकाय में 97.20 प्रतिशत अंक 

परिवार में छाई खुशियां 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोजत की मेधावी छात्र कृष्णा चौहान पुत्री देवी कैलाश चौहान ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के घोषित परिणाम में 97 . 20 प्रतिशत अंक अर्जित कर सोजत क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह बालिका आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है उल्लेखनीय है कि बालिका अपनी सफलता का श्रेय अपनी अध्यापिका माता देवी चौहान एवं अपने गुरुजनों को देती है नियमित रूप से 6 घंटे पढ़ने वाली कृष्णा को संगीत एवं गृह कार्य का शौक है । कृष्णा की सफलता पर विधायिका श्रीमती शोभा चौहान और पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे अभिनव कलामंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत सचिव चेतन व्यास ,राज पब्लिक स्कूल निदेशक किशनाराम चौधरी, वीरेंद्र सिंह लखावत,ओम प्रकाश गुरु,रामलाल टॉक, ओम प्रकाश टांक प्रेम टांक, ताराचंद गहलोत आदि ने बधाई दी है।