मिशन हरियालो ंराजस्थान की तैयारियो के लिये दिये निर्देश

मिशन हरियालो ंराजस्थान की तैयारियो के लिये दिये निर्देश

मिशन हरियालो ंराजस्थान की तैयारियो के लिये दिये निर्देश

पाली 16 मार्च। जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई । बैठक में जिला कलक्टर ने मिशन हरियालो राजस्थान 26-27 के लिये विभागवार पौधारोपण तैयारियों व लक्ष्यो ंके लिये निर्दैश पंच गौरव योजना राजस्थान दिवस में आगामी आयोजन के लिये निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने राज उन्नति योजना की प्रगति युवा दिवस की तैयारियां आदि की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में बजट घोषणाओं भूखंड आवंटन पर विस्तार से चर्चा कर विभागावार जानकारी लेकर निर्दैश दिये। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्नयोजनाओं के बारे में प्रगति लाने के निर्दैश दिये। साथ ही बिजली, पानी पीएचईडी में जल आकलन रोहट में पेयजल लीकेज व सडक मरम्मत के लिये आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही जल संसाधन विभाग बांगड हॉस्पिटल मौसमी बिमारियों आगामी गर्मी व मानसून के लिये आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में उन्होंने सम्पर्क पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के लिये निर्देष दिये। बिजली विभाग मे पीएम सूर्य घर कृषि विधुत कनेक्शन स्थिति कुसुम योजना बागवानी विभाग को निर्देश दिये सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में पेंशन सत्यापन कार्य पालनहार योजना में प्रगति लाने के निर्दैश दिये।

नगर निगम के कामों की समीक्षा रसद विभाग पशुपालन विभाग की योजनाओं शिक्षा विभाग रीको प्रदूषण नियत्रंण मंडल आदि को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रभा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज व अन्य सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।