राजस्थान युवा शक्ति दिवस’
राजस्थान दिवस कार्यक्रम 2026’
’राजस्थान को जाने क्विज प्रतियोगिता का होगा आयोजन’
पाली 13 मार्च। राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 15 से 19 मार्च 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति गौरवशाली इतिहास तथा विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
’राजस्थान युवा शक्ति दिवस’
17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे जिला परिषद सभागार भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में नवचयनित अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।
’राजस्थान को जाने क्विज प्रतियोगिता’
राजस्थान को जाने क्विज का जिला स्तरीय आयोजन प्रातः 10 बजे से सेंट्रल अकादमी, नया गांव, पाली में नॉकआउट प्रतियोगिता के आधार पर आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शहर के तीन-तीन विद्यार्थियों के दो दल तथा प्रत्येक ब्लॉक से तीन-तीन विद्यार्थियों का एक दल प्रतियोगिता में भाग लेगा। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को जिला प्रशासन द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।