गेहूं के कट्टे में पत्नी ने छिपाए 15 लाख के गहने पति ने बेच दी पूरी बोरी, व्यापारी ने लोटाएं

गेहूं के कट्टे में पत्नी ने छिपाए 15 लाख के गहने पति ने बेच दी पूरी बोरी, व्यापारी ने लोटाएं

गेहूं के कट्टे में पत्नी ने छिपाए 15 लाख के गहने पति ने बेच दी पूरी बोरी, व्यापारी ने लौटाए

 पाली/ जिले के खैरवा गांव में अनाज व्यापारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की. गेहूं के कट्टे में मिले करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने उसने बिना लालच के किसान को वापस लौटा दिए. अनाज व्यापारी ने सच्चाई की मिसाल पेश करते हुए किसान के करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने सुरक्षित वापस लौटा दिए.

यह मामला पाली जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित खैरवा गांव का है. यहां रहने वाले अनाज व्यापारी मांगू खान ने करीब 15 दिन पहले गांव के किसान घीसाराम घांची से 50-50 किलो के दो गेहूं के कट्टे खरीदे थे. उस समय किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इन कट्टों में गेहूं के साथ कीमती गहने भी रखे हुए हैं.

 किसान की पत्नी ने घर के गहने सुरक्षित रखने के लिए गेहूं के कट्टे में छिपा दिए थे लेकिन बाद में किसान ने अनजाने में वही कट्टे अनाज व्यापारी को बेच दिए जब व्यापारी को गेहूं के कट्टे से गहनों से भरा टिफिन मिला,तो उसने बिना किसी लालच के किसान को बुलाकर गहने लौटा दिए.