विद्यालय मे एन.एस.एस.केम्प मे छात्राओ ने किया श्रमदान

विद्यालय मे एन.एस.एस.केम्प मे छात्राओ ने किया श्रमदान

विद्यालय मे एन.एस.एस.केम्प मे छात्राओ ने किया श्रमदान

पाली 16 मार्च। शहर के शिवाजी नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र मे राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर मे छात्राओ ने विद्यालय परिसर मे श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

     संस्था प्रधान दौलाराम मेघवाल ने बताया कि शिविर के तहत छात्राओ की अलग अलग टोलिया बनाकर उन्हे विद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्से आवंटित किए जहा उन्होने झाडू तगारी लेकर उत्साहपुर्वक श्रमदान करते हुए सृजनात्मक कार्य किए। वही दूसरे सत्र मे बालिकाओ ने आस पास के मंदिरो मे जाकर भगवान की मूर्तियो की साफ सफाई कर झडे हुए पत्तो को हटाया। शिविर प्रभारी श्रीमती संगीता शर्मा ने बताया कि मंगलवार को छात्राए पुरानी ऊन मिल स्थित वृद्वाआश्रम सेवा समिति मे बुर्जुगो के हाल चाल जान वहा भजन कीर्तन करेगी। शिविर मे उप प्रधानाचार्य श्रीमती लेखनी शर्मा व्याख्याता अर्जुन सिंह राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित नवीन कुमार जैन मौजूद रहे