ईद पर नमाज की अदा  कर दीं मुबारकबाद

ईद पर नमाज की अदा  कर दीं मुबारकबाद

ईद पर नमाज की अदा               पाली/ शहर में शनिवार को ईद का त्योहार मनाया गया। शहर के मस्तान बाबा ईदगाह में सुबह पौने नौ बजे मौलाना दानिश कफील के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा कर देश में अमन-खुशहाली की कामना की। इसी तरह शहर के भेरुघाट, प्यारा चोक नवलखा रोड़ सहित मुस्लिम मोहल्लों में भी मस्जिदों में मौलाना ने मोमिनों को ईद उल फितर की नमाज अदा करवाई।

नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर एक-दूजे को ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। यहां जरूरतमंदों में खैरात भी बांटी। इससे पहले ईदगाह में मौलाना ने तकरीरी बयान से खिताब फरमाते हुए विशेष खुतबा पढ़ा। ईद की नमाज अदा करने के बाद मौलाना का इस्तकबाल किया गया। पाली ईदगाह के निकट मोमिनों को विधायक भीमराज भाटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बड़ा कांग्रेस नेता संगीता बेनीवाल पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ महावीरसिंह सुकरलाई हकीम भाई मेहबूब टी शोभा सोलंकी मांगूसिंह दूदावत भैराराम गुर्जर आमीन अली रंगरेज सहित कांग्रेस नेताओं ने मोमिनों को ईद की मुबारकबाद दी।

यहां जिला कलेक्टर एलएन मंत्री एसपी मोनिका सैन एडीएम सीलिंग जयसिंह तंवऱ सीओ सिटी मदनसिंह सीओ ग्रामीण अमरसिंह रत्नू सहित कई पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मोमिनों को ईद की मुबारकबाद दी।