ओम माछर ने पाली सेवा मंडल को चिकित्सक आवास के लिए दिए 75 लाख दिए
ओम माछर ने पाली सेवा मंडल को चिकित्सक आवास के लिए दिए 75 लाख
पाली सेवा मंडल अस्पताल में डॉक्टर आवास हेतु छ फ्लैट बनाने के लिये यूएसए निवासी ओम माछर ने शुक्रवार को 75 लाख रूपए देने की घोषणा की है। वे इसके पहले भी अस्पताल में उपकरणों के लिए 2 करोड़ का अमूल्य योगदान दे चुके हैं। शुक्रवार को उनके द्वारा अस्पताल का भ्रमण किया गया जहाँ उन्होंने सिर्फ 1 वर्ष में हुईं प्रगति और आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हम सभी का उत्साह बढ़ाया।समिति के प्रमोद जैथलिया ने बताया कि माछर ने आगे भी अस्पताल की हर आवश्यकता और विकास कार्य मेंपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
पाली सेवा मंडल परिवार की ओर से -मदनमोहन राठी, विजयराज बंब प्रमोद जैथलिया रामचंद्र चौधरी रणजीत सिंह कुशल डागा आदि द्वारा ओमजी माछर को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित कर उनका अभिनंदन किया ।