E-Mitra मोबाइल एप्लिकेशनं ‘आपके हाथों में सरकारी सेवाएँ‘
राजस्थान सरकार द्वारा नागरिक सेवाओं को और अधिक सरल सुलभ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम e-Mitra मोबाइल एप्लिकेशन अब पूरी तरह नए रूप में उपलब्ध
पाली दिसम्बर। राजस्थान सरकार द्वारा नागरिक सेवाओं को और अधिक सरल सुलभ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम e-Mitra मोबाइल एप्लिकेशन अब पूरी तरह नए रूप में उपलब्ध है। राज्य सरकार के प्रमुख डिजिटल सेवा e-Mitra के माध्यम से अब नागरिक घर बैठे ही सैकड़ों सेवाओं का लाभ अपने मोबाइल फोन से ले सकेंगे। नई अपडेटेड e-Mitra मोबाइल एप्लिकेशन को उपयोगकर्ता अनुकूल सुरक्षित एवं तेज बनाया गया है जिससे आमजन को सरकारी सेवाओं के लिए लाईन में लगने या कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
नवाचार के रूप में तैयार किया गया यह एप बिजली पानी मोबाइल डीटीएच आदि सभी प्रमुख बिलों के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा प्रदान करता है। साथ ही जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र आय जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों के ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। एप में यूजर डैशबोर्ड रियल टाइम नोटिफिकेशन और 24×7 उपलब्धता जैसी सुविधाएँ भी शामिल की गई हैं।
जिला कलक्टर एल.एन.मंत्री ने आमजनो से अपील की हैं कि वे e-Mitra मोबाइल एप्लिकेशन को Google Play Store से डाउनलोड कर इसका अधिक से अधिक उपयोग करें। यह एप्लिकेशन न केवल समय और धन की बचत करता है, बल्कि डिजिटल राजस्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
इस राजकीय सुरक्षित सरल और स्मार्ट सेवाओं का लाभ उठाएँ!
e-Mitra मोबाइल एप्लिकेशनं ‘आपके हाथों में सरकारी सेवाएँ‘