समस्या का हुआ समाधान आमजन को मिला आराम
समस्या का हुआ समाधान आमजन को मिला आराम
उप जिला कलक्टर राणावत ने ग्राम पंचायत गुड़ा एंदला,बालिका विद्यालय, पीएचसी व जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं
पाली 14 मई। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार गुरूवार को ग्राम पंचायत गुडा एंदला में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई(अटल जन सेवा शिविर) मे 21 परिवाद मे से 6का मौके पर निस्तारण कर प्रकरणों को संपर्क पोर्टल पर निर्धारित मॉडूल में दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया।
उप जिला कलक्टर एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि शिविर में 2 जमाबंदी सुधार, 5 सीमांकन/पत्थरगढी, 20 नामांतरण निस्तारण, आपसी विभाजन के 2, 12 मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी, 136 धारा अंतर्गत 10, जन्म मृत्यु के 5 आज्ञापत्र, ग्राम पंचायत द्वारा सफाई कार्य विवाह,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के 8, प्रकरणों का निस्तारण एवं 02 नरेगा जोब कार्ड दिए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा 6 वैक्सीनेशन, 65 लोगों को ओ.पी.डी दवाई वितरण एवं 52 लोगों का स्वास्थ्य जांच ,जलदाय विभाग द्वारा पानी संबंधित 1 परिवाद, विद्युत विभाग द्वारा मीटर सुधार के 3,2 क्षतिग्रस्त पोल संबंधित 2 बिल सुधार प्रकरण का निस्तारण किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 15 पशु बीमा किए गए तथा 120 पशुओं का उपचार संबंधित कार्य एवं जनगणना में 62 परिवारों का स्वगणना पत्र सबमिट किया।
शिक्षण व्यवस्था का लिया जायजा -राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा एंदला में निरीक्षण के दौरान उप जिला कलक्टर राणावत ने छात्राओं की उपस्थिति, नामांकन, शिक्षण व्यवस्था, कक्षा संचालन, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था एवं शौचालयों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही विद्यालय में संचालित एमडीएम योजना, बाल गोपाल दूध योजना एवं छात्राओं को मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक छात्रा तक पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संस्था प्रधान द्वारा विद्यालय भवन में कक्षा-कक्षों की कमी एवं भवन संबंधी समस्याओं से अवगत करवाया गया।ओपीडी आईपीडी दवा वितरण का जायजा - उप जिला कलक्टर राणावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुड़ा एंदला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, दवा वितरण व्यवस्था, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने तहसीलदार को अवगत करवाया कि पीएचसी भवन जर्जर स्थिति में है तथा भवन के कई हिस्सों में मरम्मत की आवश्यकता है। इस पर उन्होने सक्षम स्तर से मरम्मत प्रस्ताव भेजकर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। इसमें राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम पोषण अभियान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं एवं आयुष्मान भारत योजना की जानकारी ली गई। साथ ही आवश्यक दवाइयों एवं प्राथमिक उपचार सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस थाना एवं आंगनबाडी का निरीक्षण - उपखण्ड अधिकारी राणावत व तहसीलदार द्वारा पुलिस थाना एवं अंगनवाड़ी का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पी.ईओ मोहनलाल भाटी, बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य देवेश मिक्षा, सरपंच मिनाक्षी मीणा, विकास अधिकार मोतीलाल कनिष्ठ सहायक बाबूदास वैष्णव अध्यापक ओमप्रकाश, जगदीश, राजेन्द्र सिंह, भीमाराम पारस थानवी मुकेश आगरी थानाराम मेघवाल संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।