गर्मी एवं मानसुन में बिजली बंद होने पर डिस्कॉम के इन नम्बरो पर दर्ज कराये शिकायत*
*गर्मी एवं मानसुन में बिजली बंद होने पर डिस्कॉम के इन नम्बरो पर दर्ज कराये शिकायत*
पाली, 10 अप्रेल। पाली जिले के आमजन एवं विद्युत उपभोक्ताओं को आगामी गर्मी एवं मानसून के दौरान विद्युत आपूर्ति में व्यवधान या विद्युत लाइन में फॉल्ट होने की स्थिति में जोधपुर डिस्कॉम द्वारा निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
अधीक्षण अभियन्ता इंजि. अजय माथुर ने बताया कि निगम द्वारा निर्धारित टोल फ्री नंबर 1800-180-6045 पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा वाट्सएप नंबर 9413359064 एवं 9414095047 पर भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है।
जिला स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क के नंबर 9257031365 एवं 9257031366 हैं, जिन पर भी उपभोक्ता अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न उपखण्ड कार्यालयों में भी हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां सहायक अभियंता कार्यालय स्तर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
सहायक अभियंता (नउख-प्रथम) पाली के लिए 9257031367, (नउख-द्वितीय) पाली के लिए 9257031365, (नउख-तृतीय) पाली के लिए 9257031369, पाली ग्रामीण के लिए 9257031370, रोहट के लिए 9257031371, सोजत सिटी के लिए 9257031372, सोजत रोड के लिए 9257031373, चंडावल के लिए 9257031374, खारची के लिए 9257031375, राणावास के लिए 9257031376, जैतारण के लिए 9257031377, बर के लिए 9257031378, पिपलिया के लिए 9257031379, आनंदपुर कालू के लिए 9257031380, फालना के लिए 9257031381, बाली के लिए 9257031382, नाना के लिए 9257031383 एवं 8740024673, बेड़ा के लिए 9664100693, सुमेरपुर के लिए 9257031385, साण्डेराव के लिए 9216034303, तखतगढ़ के लिए 9257031386, देसूरी के लिए 9257031387, सादड़ी के लिए 9257031388, रानी के लिए 9257031389 तथा खिंवाड़ा के लिए 9257031390 नंबर निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा वृत कार्यालय स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 02932-281270 एवं मोबाइल नंबर 9414095773 पर भी उपभोक्ता अपने पंजीकृत शिकायत नंबर की जानकारी देकर शिकायत के निस्तारण की स्थिति से अवगत हो सकते हैं।