बजट आवटित करने की मांग         

बजट आवटित करने की मांग         

बजट आवटित करने की मांग                                   पाली ।आगामी मानसून अतिवृष्टी की सम्भावना व पाली शहर में वार्डों के विकास के लिये बजट पारित करने की मांग को लेकर शहरी निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भंवर राव ने स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा को ज्ञापन प्रस्तुत किया।

शहरी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भंवर राव के साथ वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने स्वायत्त शासन मंत्री को ज्ञापन सोपते हुए बताया कि मानसून के समय अतिवृष्टि के चलते हर वर्ष शहर की जनता को मुसीबतों से रूबरू होना पड़ता हैं। जलभराव के चलते लोगों को जान-माल का नुकसान भी उठाना पड़ता हैं। हर वर्ष प्रशासन का ध्यान दिलवाने के बाद भी समस्याऐं जस-की-तस बनी हुई हैं। राव ने सम्भावित मानसून की अतिवृष्टि से बचने के लिए जलभराव वालें क्षेत्रों में समूचित पानी की जल निकासी के लिए विगत बाढ़ में जिला कलेक्टर के नेतृत्व में तकनीकी अधिकारियों द्वारा बाढ़ बचाव के संबंध में सुजाए गए उपायों के तहत नालें-नालों के निर्माण के साथ पुरानें नालों की तल से साफ-सफाई करवाई जाए सिवरेज लाईनों की तकनीकि अधिकारियों की देखरेख में सम्पूर्ण साफ-सफाई की जाए। निगम क्षेत्र में मैन-हॉलों व आईसीयों (छोटी कुंडियों) के क्षतिग्रस्त ढक्कनों को तुरंत बदला जाए, ताकि जनहानि से बचा जा सके। राव ने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत बांडी नदी के पुलिए का निर्माण यथाशीघ्र प्रारम्भ करने व शहर की सड़कों का सरकारी संस्थाओं द्वारा करवाई गई गारंटी समयसीमा के अनुसार क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाना भी सुनिश्चित किया जाए। स्वायत्त-शासन मंत्री से राव ने शहर के विकास हेतु अतिरिक्त बजट देने की भी मांग की हैं। राव ने मांग की कि नगर-निगम के ऑडिटोरियम शिवाजी नगर उप अग्निशमन केन्द्र एवं सामुदायिक भवनों के पुनर्निर्माण के साथ ही नगर-निगम क्षेत्र में पिछलें एक वर्ष से अधिक समय से चल रहें सीवरेज लाईन डालने के कार्य की सभी औपचारिकताऐं पूर्ण कर सम्पूर्ण क्षेत्र को घरेलू सीवरेज से जोड़ने बाबत् भी मंत्री को अवगत करवाया। शहर की आम-जनता को सीवरेज की समस्या से राहत दिलवाने के लिए कार्यरत संस्था को अत्याधुनिक उपकरण रखने जैसी मांगों के साथ लाखोटिया उद्यान के साथ महादेव बगेची को पर्यटन स्थन के रूप में विकसित करने के साथ ही शहर के 5 दर्जन से भी अधिक उद्यान रखरखाव के अभाव में जंगल बन चुके है, जहॉ आमजन जाने से भी कतरा रहे हैं। मुलाकत के अंत में शहर की जीवनरेखा बंद हो रही औद्योगिक ईकाइयों के संदर्भ में भी स्वायत्त शासन मंत्री का ध्यान आर्कष्ट करते हुए राज्य-सरकार स्तर पर वैकल्पिक समाधान की प्रतिनिधि-मंडल ने पुरजोर मांग की।

राव ने बताया कि चुनाव के दौरान डबल-ईंजन की सरकार के तहत जो विकास के दावे किए गए हैं। लेकिन ढ़ाई वर्ष में विकास के नाम पर एक ढेला पैसा भी खर्च नहीं किया गया हैं। शहर की समस्याऐं विकराल रूप धारण कर गई हैं। सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं हैं। ऐसे विकट हालातों में तुरंत राहत की आवश्यकता हैं। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय राष्ट्रीय मिल मजदूर कांग्रेस (इंटक) जिला अध्यक्ष बद्रीलाल जोशी मण्डल अध्यक्ष छेलाराम राबड़ा इत्यादि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।